About

भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट उत्तर प्रदेश

     हर पल एक कदम साथ है। 
     भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट की स्थापना 25 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश में कार्यरत सभी राज्य कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारी निगम कर्मचारी आदि के द्वारा सहयोग हेतु बनाई गई ट्रस्ट है। 
     भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट से जुड़ने के लिए समस्त कर्मचारी गण स्वेच्छा से समस्त नियम  शर्तों से सहमति के बाद वेबसाइट, http://www.bhartsct.com/
     के माध्यम से जुड़ सकते हैं।
    भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट  से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन व सदस्यता शुल्क  मांत्र 100₹ रुपया लिया जाता है
    भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट किसी भी कर्मचारी को बाध्य करके भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट से नहीं जोड़ा जाता बल्कि कर्मचारी अपने स्वेच्छा से जुड़ते हैं।
    नियम  के सदस्यों हेतु- 
1-(BSC) भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट में पुलिसकर्मी, रेलवे, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन, इंडियन आर्मी,स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग लखनऊ, न्यायालय विभाग, विकास प्राधिकरण, सिंचाई विभाग, पावर          ग्रिड,BHEL, सेल, पंचायती राज, चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत, किसान बिजनेसमैन इत्यादि भी जुड़ सकते हैं।                                                                                                                                                      अन्य समस्त विभागों के सरकारी /संविदा/ आउटसोर्सिंग कर्मचारी अधिकारी BSCT की सदस्यता ले सकते हैं।
      वित्तविहीन विद्यालय /कॉलेज /मदरसा के शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं प्रबंधक BSCT की सदस्यता ले सकते हैं।
      प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत समस्त कर्मचारी, अधिकारी, एडवोकेट मीडियाकर्मी, प्रबंधक, प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स BSCT की सदस्यता ले सकते हैं किसान, मजदूर, व्यवसाय, कारीगर, गृहिणी           छात्र-छात्राएं BSCT परिवार में सदस्यता ले सकते हैं। 
2-  भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट से जुड़ने हेतु आवश्यक सूचना व संबंधि फॉर्म भरना रजिस्ट्रेशन किया जाना अनिवार्य है साथ ही BSCT का टेलीग्राम व्हाट्सएप पर आधारित ग्रुप बनाया गया है, जिस पर समय-        समय पर सहयोग या नियम या अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रदान की जाती रहती है।इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने संबंधी पोल या विचार सुझाव आदि दृष्टिगत ग्रुप के सदस्यों          को भी विचार रहने और पोल के भाग लेने का अवसर दिया जाता है। यही कारण है कि एसटी का सदस्य बनने के साथ ही महत्वपूर्ण सूचनाओं से अपडेट रहने हेतु टेलीग्राम व्हाट्सएप ग्रुप को सप्ताह में        कम से कम तीन 3 बार देखने और अपडेट रहने की भी बाध्यता रहती रखी गई है। कोई भी सदस्य अगर टेलीग्राम ग्रुप नियमत  नहीं देखाता और संबंधित सूचनाएं यदि नहीं प्राप्त कर पाता तो संबंधित          कर्मचारी /सदस्य स्वयं जिम्मेदार होगा। फिर भी प्रयास किया जाता है कि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा जन-प्रतिनिधियों ट्रस्ट के माध्यम से भी आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण किया जाता है।            भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट को 14-4-2025प्रथम दिवस से नियम है-जो सहयोग करेगा उसे ही सहयोग मिलेगा BSCT  में प्रथम दिवस से सदस्यता के लिए नियम और शर्तें लागू है 
     (यह नियम स्थापना के समय से लागू है) 
3-  बहुत ही आवश्यक सूचनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु बल्क टेक्स्ट मैसेज सुविधा को प्रारंभ करने हेतु ट्राई से अनुमति लेने का प्रयास किया जा रहा है 
     (यह नियम व्यवस्था शुल्क के समय से लागू है मूल स्वरूप में ट्राई की अनुमति मिलते ही आ जाएगा)
(A) नोट-अगर भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट से जुड़ा कोई सदस्य किसी भी अन्य सम विषयक ट्रस्ट का प्रचार प्रसार करता है या ऐसी किसी ट्रस्ट का पदाधिकारी बनता है तो उसकी सदस्यता समाप्त कर दी              जाएगी ऐसे सदस्य पूर्व में किए गए सहयोग के बदले  किसी भी प्रकार का लाभ का दावा नहीं कर सकेंगे ट्रस्ट के किसी भी पदाधिकारी के साथ अभद्रता, डराने, धमकाने वाले की सदस्यता समाप्त कर          दी जाएगी
       किसी भी निर्णय की स्थिति में वेबसाइट पर अपलोड नियमावली के प्रति ही मान्य होगी 
नोट- सदस्यों द्वारा अपना सहयोग सीधा मृतक के नॉमिनी को दिया जाएगा अतः आपके द्वारा दिए गए सहयोग के बदले सहयोग ही प्राप्त होगा तथा आपका कोई कानूनी अधिकार नहीं होगा यह पूरी तरह          सदस्यों की मर्जी पर निर्भर रहेगा ।                                                                                                                                                                                                                                                   *   यदि किसी सदस्य को गंभीर बीमारी है और उसकी मृत्यु किसी अन्य कारणो से होती है तो उसे अन्य कारण का संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा ऐसे प्रकरणों में प्रदेश कोर ट्रस्ट /                   संस्थापक मंडल निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।

1-   BSCT व्यवसाय पेशा की भावना से ऊपर उठकर आर्थिक मदद करना है।
2-   BSCT की सदस्यता हेतु प्रदेश का स्थाई निवासी होना या उत्तर प्रदेश में सरकारी/ प्राइवेट किसी पद पर कार्यरत होना अनिवार्य है।
3-   सदस्यता प्राप्त करने की उम्र सीमा 18 वर्ष लेकर 55 वर्ष तक रहेगा जबकि एक बार सदस्य बन जाने के उपरांत 65 वर्ष उम्र तक सदस्यता बनाए रखने की अनुमति है सदस्यों की 65 वर्ष उम्र पूरा होते        ही स्वत: सदस्यता समाप्त हो जायेगी।
4-   समस्त नियमों व शर्तों के अनुसारwww.bhartsct.com वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर के सदस्यता लिया जा सकता है। 

5-   समस्त सदस्यों को वार्षिक ₹50 भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट को दान देना अनिवार्य है।
1-A हर वर्ष ट्रस्ट को ₹50 वार्षिक दान देने के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा अर्थात BSCT की वैधानिक सदस्यता बनाए रखने के लिए ट्रस्ट को वार्षिक दान दिए हुए 1 वर्ष पूरे होने के बाद        30 दिन के अंदर वार्षिक दान देकर अपने प्रोफाइल में ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट अपलोड करना अनिवार्य होगा । यह शुल्क संस्था को चलाने वह मेंटेनेंस खर्च वह सामाजिक कार्य में खर्च किया जायेगा ।
2-B यदि भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट के किसी वैधानिक सदस्य की आकस्मिक दु:खद निधन हो जाता है तो BSCT से जुड़े शेष अन्य सभी सदस्य संस्थापक मंडल द्वारा नियमों अनुसार आधिकारिक आह्वान पर        निर्धारित न्यूनतम धनराशि सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में आर्थिक सहयोग भेजेंगे। आर्थिक सहयोग भेजकर वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन डीटेल्स भरते हुए ट्रांजेक्शन का राशिद अपलोड            करना भी अनिवार्य है । वर्तमान में आर्थिक सहयोग प्रति सदस्य न्यूनतम ₹50 निर्धारित किया जा रहा है सदस्य संख्या के अनुसार प्रति सदस्य न्यूनतम घटाने का अधिकार संस्थापक मंडल के पास                सुरक्षित रहेगा।


नोट - 
समस्त सदस्यों की लॉक इन पीरियड 6 माह रहेगा। लॉक इन पीरियड में जारी समस्त सहयोग करना अनिवार्य है। लॉक इन पीरियड 6 माह से तात्पर्य है कि यदि कोई सदस्य 1 जनवरी को नियमानुसार रजिस्ट्रेशन किया, यदि उसी वर्ष उसकी मृत्यु 30 जून की रात 12 बजे से पूर्व तक हो जाती है तो उसके नॉमिनी को सहयोग प्राप्त नहीं होगा।


         समय-समय पर नियमों में बदलाव होते रहते हैं नवीनतम नियमावली के लिए वेबसाइट पर जाएं वेबसाइट पर वर्णित नियमावली ही अंतिम और सर्वमान्य होगी।


   मुश्किलों में भी उम्मीद की किरण

भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट उत्तर प्रदेश

May I Help You

May I Help You

आओ साथ चले

भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट

भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट  

भारत सेल्फ केयर ट्रस्ट